Skip to main content

ध्वजाधारी ऊतंग शिखरों पर फहराई गई केसरीया ध्वजा, सिद्धवरकूट में मनाई गई आध्यात्मिक रंगों की होली

  नवीन आहार कक्ष एवं नवीन कमरों का हुआ लोकार्पण 



सिद्धवरकूट/सनावद (निप्र) -  साढ़े तीन करोड़ मुनियों की मोक्ष स्थली सिद्ध क्षेत्र सिद्धवरकूट में 2 दिवसीय भव्य धार्मिक मेले का सम्मापन सोमवार को हूआ। जिसमें  ध्जारोहण के साथ आचार्य छत्तीसी मंडल विधान, शान्ति नाथ मंडल विधान के साथ विमानोत्सव, घट यात्रा निकाली गई एवम भगवान बाहुबली स्वामी का महामस्तकाभिषेक किया गया। सिद्ध क्षेत्र सिद्धवरकूट के सदस्य सन्मति जैन काका ने बताया कि 7 दशकों से अनवरत प्रतिवर्ष लगने वाले इस धार्मिक मेले के प्रारंभ में णमोकार मंडल विधान श्रीमति चिन्ता बाई सूरजमलजी के सुपुत्र अशोक जैन डॉ. राज जैन व AVS परिवार बड़वाह के द्वारा 24 मार्च से शुरू होवा। 25 मार्च को नित्य नियम पूजन, शान्तिनाथ मंडल का मंडल विधान किया गया एवम शाम को आरती भक्तों के द्वारा की गई।


सन्मति जैन काका ने बताया की दोपहर 2 बजे संतो के आहार के लिये स्व श्री विमल चंद जी काला की स्मृति में ऊनके के परिवार द्वारा निर्मित नवीन आहार कक्ष का  लोकार्पण विजय काला परिवार सहित सभी ट्रस्टीगण एवम ट्रस्ट मंडल के सभी सदस्यों के द्वारा  फीता काट कर किया गया साथ ही नवीन  कमरों के निर्माणदाताओ परिवारों के द्वारा नवीन कमरों का लोकार्पण किया गया तत्पश्चात श्री जी को विमान में विराजमान कर क्षेत्र भ्रमणकर घट यात्रा के साथ भगवान बाहुबली स्वामी का क्षेत्र परिसर में महामस्तकाभिषेक, शांतिधारा संपन्न हुई। अंत में ट्रस्ट  अध्यक्ष अमित कासलीवाल के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही स्वामी वात्सल्य भोजन की व्यवस्था उदारमनाओं द्वारा रखी गई थी। सन्मति जैन काका ने बताया की दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन में निमाड़ -मालवा सहित अन्य कई प्रांतों से श्रद्धालु जुटें व पुण्य अर्जन किया।


Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...