Skip to main content

प्रदेश में कुत्तों की नसबंदी घोटाला - ध्यान से पढ़िए नहीं तो किसी को भी कुत्ता काट लेगा


भोपाल (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश में सिर्फ आपदा को ही नहीं बल्कि हर काम को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी का अवसर बना दिया जाता है। ताजा मामला मध्य प्रदेश की सड़कों पर घूमने वाले आवारा कुत्तों का है। उनकी नसबंदी में भी घोटाला हो गया। मध्य प्रदेश में आवारा कुत्तों की संख्या 1 लाख है और सरकार ने ढाई लाख कुत्तों की नसबंदी कर दी। यह क्रम लगातार जारी है। एंटी रेबीज वैक्सीन घोटाला भी सामने आया है। कुत्ते तो बता नहीं सकते लेकिन आंकड़े बता रहे हैं की गड़बड़ी हुई है। इन गड़बड़ियों का परिणाम यह है कि, साल 2023 में मध्य प्रदेश के 5 लाख लोगों को कुत्तों ने काट लिया। यदि आज भी आपने इस मुद्दे पर अपनी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित नहीं की तो यकीन मानिए आने वाले साल में आपको या आपके परिवार में किसी भी परिजन को कुत्ता काट सकता है। मध्य प्रदेश में सन 2019 में हुई पशु गणना में आवारा कुत्तों की संख्या एक लाख बताई गई थी। इन सबकी नसबंदी हो गई थी। इसके बाद ढाई लाख कुत्तों की नसबंदी और हुई, और नसबंदी का क्रम लगातार जारी है। सवाल यह है कि जब कुत्तों की नसबंदी हो गई है तो फिर उनकी संख्या कैसे बढ़ रही है। या तो बड़े पैमाने पर नसबंदी फेल हो रही है या फिर सिर्फ डॉक्यूमेंट में नसबंदी की जा रही है। कुत्तों को पता ही नहीं है कि सरकार ने उनकी नसबंदी कर दी है। वह अपना काम कर रहे हैं और सरकार हर साल उनकी नसबंदी कर रही है। कृपया नोट करें कि मध्य प्रदेश में प्रत्येक नसबंदी के लिए 925 रुपए का भुगतान किया जाता है और यह काम प्राइवेट एजेंसी द्वारा किया जाता है। नगर निगम के अधिकारी जितनी संख्या वेरीफाई कर देते हैं, उतना भुगतान हो जाता है क्योंकि कुत्ते तो शिकायत करने आ नहीं सकते। पशुगणना के आंकड़े और नसबंदी के आंकड़ों में अंतर पर हमने भोपाल नगर निगम के वेटरनरी अधिकारी डॉ एस के श्रीवास्तव से सवाल किया तो जवाब मिला कि सरकार के पशुगणना के आंकड़े ऑथेंटिक नहीं है। उनकी प्रक्रिया भी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन की रिपोर्ट के मुताबिक 16 व्यक्तियों पर एक डॉग होता है। हम भी यही मानकर चलते हैं।

एंटी रेबीज वैक्सीन घोटाला भी डॉग बाइट का कारण

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार साल 2023 में 559973 लोगों को आवारा कुत्तों ने काट लिया था। डॉग बाइट का यह आंकड़ा केवल सरकारी रिकॉर्ड से आया है। यहां एक और बिंदु ध्यान देने वाला है। जब राज्यसभा में प्रश्न किया गया था तो मध्य प्रदेश सरकार ने बताया था कि पिछले 5 साल में 9.62 लाख डॉग बाइट के केस रजिस्टर्ड हुए हैं जबकि रेबीज के इंजेक्शन का रिकार्ड बताता है कि साल 2023 में 559973 लोगों को रैबिज के इंजेक्शन लगाए गए। आवारा कुत्तों को लगाए जाने वाली एंटी रेबीज वैक्सीन मामले में भी बड़ी गड़बड़ी है। पशु चिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्टर अमित शर्मा कहते हैं कि यदि किसी कुत्ते को एंटी रेबीज की वैक्सीन लगाना बंद कर दिया जाए तो उसका व्यवहार बदल जाता है और वह सामान्य से हिंसक हो जाता है। डॉग बाइट का एक कारण समय पर एंटी रेबीज वैक्सीन का नहीं लगना भी हो सकता है। इसका तात्पर्य है कि मध्य प्रदेश में आवारा कुत्तों को नियमित रूप से एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है। इसके कारण वह हिंसक होते जा रहे हैं। 

         मध्य प्रदेश में डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं के लिए पशु प्रेमी भी जिम्मेदार हैं। मध्य प्रदेश की ज्यादातर पशु प्रेमी, पशुओं पर आम नागरिकों द्वारा की जाने वाली हिंसा के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करते हैं परंतु पशुओं के लिए संचालित सरकारी योजना के क्रियान्वयन के मामले में, उनकी सक्रियता गायब हो जाती है। यदि पशु प्रेमी सक्रिय हो जाए तो कम से कम एंटी रेबीज वैक्सीनेशन नियमित रूप से हो जाएगा और आवारा कुत्तों के हिंसक होने का एक कारण काम हो जाएगा। कहीं ऐसा तो नहीं कि, पब्लिक में हंगामा करके अपनी पहचान बनाते हैं और फिर एंटी रेबीज वैक्सीनेशन जैसे कार्यक्रमों में अपने कट की वसूली करने लगते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...