इंदौर (ब्यूरो) - होली के पर्व से पहले मनाए जाने वाले होलिका दहन को लेकर आज देशभर में धूम रही। देश भर में लोगों ने होलिका दहन के साथ बुराई की आहुति दी। वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर में भी यह पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जहां इंदौर के राजपरिवार ने होलिका दहन कर सालों पुरानी परंपरा जारी रखी। इंदौर महाराज रिचर्ड होलकर ने पूरे विधि विधान के साथ होलिका दहन किया। होलिका दहन के अवसर पर इंदौर के राजवाड़ापर होलिका दहन किया गया। होलिका दहन से पहले इंदौर महाराज रिचर्ड होलकर ने विधि विधान से पूजन किया। होलकर राजघराने की पारंपरिक वेशभूषा पहनकर पहुंचे महाराज रिचर्ड होलकर ने बताया कि पूर्वजों के समय से होलिका दहन का कार्यक्रम किया जाता रहा है, इसे हमने जारी रखा है और आने वाली पीढ़ियां भी इसे जारी रखेगी। ऐतिहासिक होलिका दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में इंदौर की जनता पहुंची। महाराज के साथ उनके कई सेवादार भी मौजूद रहे। बता दें कि देवी अहिल्या के समय से यहां होलिका दहन किया जा रहा है। इंदौर महाराज ने सभी को होलिका दहन और होली की शुभकामनाएं भी दी।
Comments
Post a Comment