Skip to main content

काशी की ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा का ईदगाह हिंदू मंदिर तोड़कर बनाए गए हैं यह स्पष्ट दिखता है - पद्मश्री के के मोहम्मद


ग्वालियर (ब्यूरो) - एक तरफ मध्य प्रदेश की भोजशाला और ज्ञानवापी से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग दोनों पक्षों के साथ मिलकर सर्वे कर रहा है। इस बीच पद्मश्री और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पूर्व अधिकारी  केके मोहम्मद ने बड़ा बयान दिया है। केके मोहम्मद ने कहा है काशी की ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा का ईदगाह हिंदू मंदिर तोड़कर बनाए गए हैं यह स्पष्ट दिखता है। अब मुसलमानों को चाहिए कि इन्हें हिंदुओं को सौंपकर भाईचारे का परिचय दें। मुसलमानों को एक हिंदू का दर्द समझना चाहिए। मैं हमेशा इसी बात का पश्चाताप कर रहा हूं कि एक महमूद गजनवी ने हिंदुस्तान के मंदिरों को तोड़ा। मुसलमान को यह समझना चाहिए जितना आपको मक्का और मदीना इंपॉर्टेंट है।  हिंदू के लिए यह दोनों जगह इस तरह से मथुरा और ज्ञानवापी है। आपको यह जगह छोड़ देना चाहिए है। यह दोनों जगह कन्वर्ट की गई है। पहले यहां पर मंदिर थे जिन्हें मस्जिद बनाया गया है, हिंदू कम्युनिटी को इसके बाद आगे नही जाना चाहिए। क्योंकि लिस्ट लंबी है, लेकिन इससे देश का महौल बिगड़ेगा। 

        मुसलमानों से बहुत गलतियां हुई है। बहुत खून खराबा किया है। एक हफ्ता पहले मैं ज्ञानवापी गया था, नंदी मस्जिद के सामने बैठा हुआ है। वेस्टर्न पोर्शन, मंदिर का पोर्शन है, आप हिंदू की जगह अपने को रखकर देखिए फिर सारा मसला हल हो जाएगा। मैंने तो राम मंदिर के समय ही कहा था। खुदाई मत करवाइए उसके अंदर पहले से अवशेष राम मंदिर के अवशेष है। खुदाई हुई तो वो सब हुआ जो मैनें कहा था। मध्य प्रदेश की भोजशाला को लेकर बोले कि भोजशाला में सरस्वती जी का मंदिर था। यह तो तय है। लेकिन एक-एक करके हमें मुद्दा नहीं उठाना चाहिए। अयोध्या, मथुरा और काशी के बाद अब हिंदू कम्यूनिटी को रूकना होगा। देश में सभी कम्युनिटी के लोग हैं। इससे महौल खराब होगा। मेरे खिलाफ तो मुस्लिम समाज फतवा भी निकाल लेता है। लेकिन मुझे खतरा नही है। पहले भी खतरा था, अयोध्या, नक्सल क्षेत्र जगदलपुर ओर चंबल में काम किया है। आरएसएस और बीजेपी वालों को मेरी बातें बुरी लगती है। मैनें बटेश्वर में 83 मंदिर खड़े किए है। यह काम कांग्रेस के समय हुआ है। बीजेपी और आरएसएस गौरवशाली इतिहास की बात करती है, लेकिन दस साल में एक भी मंदिर खड़ा नहीं हुआ, मैं सच कहता हूं, तो बीजेपी, आरएसएस और मुस्लिम लोग नाराज हो जाते हैं, मुसलमानों ने बहुत गलतियां हुई है, बहुत से मंदिर, मूर्तियां तोड़ी है, कत्लेआम किया है, मैं प्रायश्चित कर रहा हूं, मंदिर बनाकर, मैं कोई रिस्पांसिबल नहीं हूं, फिर भी लगा हुआ हूँ।

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...