इंदौर (ब्यूरो) - स्वच्छ शहर इंदौर से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां गौतमपुरा गांव की 4 महिलाओं ने एक महिला को बुरी तरीके से पीट दिया। मारपीट के बाद महिलाओं ने उसके कपड़े तक फाड़ डाले। उसे उसी हालत में घुमाया भी। ऐसा करने की वजह सिर्फ इतनी थी कि बीते दिनों पीड़िता अपने साथ आरोपी महिला की सास को मंदसौर लेकर गई थी। जिसके बाद से आरोपी काफी नाराज थी और उसने अपनी सहेलियों के साथ मिलकर महिला के साथ क्रूरता की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमे चार महिलाएं एक महिला के कपड़े फाड़ते हुए उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहीं हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद जानकारी पुलिस तक पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर अलग-अलग धाराओं में अपराध दर्ज किया है। ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी के मुताबिक आरोपी महिला की सास को फरियादी महिला अपने साथ मंदसौर ले गई थी। जिसके बाद दोनों महिलाओं के बीच कहा सुनी हुई। इसके बाद आरोपी महिला साथियों के साथ मिलकर महिला की जमकर पिटाई कर दी। चारों महिलाओं ने पीड़िता को निर्वस्त्र कर दिया और गांव में कई घंटे तक घुमाते रहे। वीडियो वायरल होने के बाद गौतमपुरा पुलिस ने सभी महिलाओं के खिलाफ 354(A) और 452 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
Comments
Post a Comment