खंडवा (ब्यूरो) - खंडवा के एसएन कॉलेज की कंप्यूटर लैब में गुरुवार यानी आज सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया गया। घटना में 40 कंप्यूटर सिस्टम जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है ये घटना सुबह 9 बजे के आस पास की है। यह आग लगने से कंप्यूटर लैब में रखे 40 कंप्यूटर सेट जलकर राख हो गए है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि ये कंप्यूटर की लैब में 80% से ज्यादा नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। बताया जा रहा है, कि वर्ल्ड बैंक द्वारा एसएन कॉलेज को 50 कंप्यूटर दिए गए थे, जिन्हें इस कंप्यूटर लैब में लगाया गया था। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है। कोतवाली थाना प्रभारी दिलीप देवड़ा ने बताया कि एशियन कॉलेज में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम के साथ आग पर काबू पाया गया।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment