बुरहानपुर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश में शनिवार की सुबह सवेरे बड़ा हादसा सामने आया है। यहां यात्रियों से भरी बस खाई में पलटने से कई यात्री घायल हो गए है। जिनको इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। घटना बुरहानपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र की है। दरअसल, इंदौर से अकोला लेकर जा रही यात्री बस बुरहानपुर में हादसे का शिकार हो गई। हादसा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जन्सोदी के पास हुई है। इस हादसे में 15 घायलों को हॉस्पिटल लाया गया है। मौके पर 4 एंबुलेंस पहुंची हुई हैं। इंदौर से अकोला जा रही बस जसोन्दी के पास अचानक से खराब हो गई। गाड़ी के सुधारने के लिए ड्राइवर नीचे उतरा और उसमें पानी डालने लगा। ढलान में होने की वजह से बस को रोकने के लिए उसने उसके टायर के नीचे वोट लगाया था। बस के अंदर यात्रियों के बीच धक्का मुक्ति होने पर टायर के नीचे से वोट हट गया। सपोर्ट हटने से बस खाई में गिर गई। बस के खाई में गिरने के साथ ही चीख फुकार मच गई। कुछ लोग पहले से ही बस में से नीचे उतरे हुए थे। उन्होंने तुरंत दौड़कर बस में दबे यात्रियों को निकालने का प्रयास किया। कुछ यात्री खुद चलकर बाहर आने लगे इस तरह 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से बुरहानपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। यात्रियों को अंदरूनी चोटें आई हैं।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment