Skip to main content

शिवराज सिंह चौहान का मध्य प्रदेश से पत्ता कट, पीएम मोदी का ऐलान - "मैं शिवराज सिंह को दिल्ली ले जाना चाहता हूं"



हरदा (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सबसे लोकप्रिय नेता श्री शिवराज सिंह चौहान का स्टेट लेवल पॉलिटिक्स से पत्ता कट हो गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भरे मंच से ऐलान करते हुए कहा कि, मैं शिवराज सिंह को दिल्ली ले जाना चाहता हूं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के हरदा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह को लेकर कहा कि संगठन में, मैं और शिवराज साथ काम करते थे। वो मुख्यमंत्री थे, तब मैं भी सीएम था। वो संसद पहुंचे, तब मैंने महामंत्री के नाते साथ काम किया। मैं एक बार फिर से उन्हें लेकर जाना चाहता हूं। उईके जी संसद में मेरे बहुत अच्छे साथी हैं। हमारे काम करते हैं। आप इन्हें वोट देंगे तो मोदी को शक्ति मिलेगी।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद सन 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने खुलेआम ऐलान करते हुए कहा था कि मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा। इससे पहले भी उन्होंने कई बार कहा था कि वह मध्य प्रदेश की राजनीति करेंगे, केंद्र की राजनीति नहीं करेंगे। बाद में एक इंटरव्यू में उन्होंने "मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा" स्टेटमेंट को जस्टिफाई करते हुए कहा था कि, मेरा तात्पर्य था कि मैं काम मांगने के लिए दिल्ली नहीं जाऊंगा। हालांकि बाद में श्री शिवराज सिंह चौहान काम मांगने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा से मिलने गए थे। 

यहां उल्लेख करना अनिवार्य है कि सन 2014 में भारतीय जनता पार्टी में पीएम कैंडिडेट को लेकर मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के बीच में प्रतिस्पर्धा थी। भारतीय जनता पार्टी के एक बड़े वर्ग का मानना था कि, श्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय राजनीति में स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई की परंपरा के नेता है। यदि वह भाजपा का नेतृत्व करेंगे तो NDA गठबंधन मजबूत होगा। जबकि श्री नरेंद्र मोदी के नाम पर सब की सहमति नहीं बनेगी। 

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...