बुरहानपुर (निप्र) - मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रशासन एक्शन मोड़ पर है। दिल्ली और गुजराती में हुई आगजनी की घटना के बाद निगम और राजस्व की टीम ने संयुक्त रूप से शहर के मॉल्स का निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां पाए जाने पर प्रशासन की टीम ने 2 मॉल को सील कर दिया है। दरअसल दिल्ली और गुजरात में हुई आगजनी की घटना के बाद बुरहानपुर एसडीएम पल्लवी पौराणिक का शहर के सबसे बड़े पाकीजा मॉल और ओम मॉल पर बड़ा एक्शन देखने को मिला है। एसडीएम और राजस्व की टीम ने संयुक्त रूप से मॉल का निरीक्षण किया। जहां कई खामियां पाई गई, जिसके बाद एसडीम ने मॉल मैनेजर को फटकार लगाई। जांच में पाया गया कि पाकीजा मॉल में बिल्डिंग परमिशन ऑफलाइन है। आग से सुरक्षा के लिए उपकरण नहीं है। पीछे अतिक्रमण भी पाया गया। लिफ्ट के सुरक्षा मापदंड में भी कमियां पाई गई है। इसके चलते एसडीएम पल्लवी पौराणिक ने 3 दिन के लिए पूरे मॉल को सील कर दिया है। उन्होंने हिदायत दी है कि जब तक सभी खामियों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक मॉल को बंद रखा जाए। इसके साथ ओम मॉल और प्रियंका बैंगल्स समेत प्रियंका होजयरी पर भी एसडीएम ने कार्रवाई की है। वहां भी कई खामियां पाई गई है। ओम मॉल की तो बिल्डिंग परमिशन ही नहीं मिली, जिसके चलते इन सभी को बंद कर दिया गया।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment