Skip to main content

श्री निमाड़ श्वेतांबर जैन क्रेडिट को आपरेटिव सोसायटी में सहारा जैसा मामला, राशि लेने बैंक के चक्कर लगा रहे जमाकर्ता, पुलिस को लिखित शिकायत

करीब 350 खाताधारकों के डेढ़ करोड़ रुपए फंसे, अध्यक्ष बोले- जल्द राशि लौटाएंगे


बडवाह (निप्र) - शहर की सालों पुरानी व प्रतिष्ठित बैंक श्री निमाड़ श्वेतांबर जैन क्रेडिट को आपरेटिव सोसायटी लिमिटेड पर ताला लटक रहा है। कई दिनों से बैंक की स्थिति बंद जैसी है। प्रारंभिक तौर पर बताया जा रहा है कि इसमें शहर के करीब 350 खाताधारक ग्राहकों की डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि फंसी हुई है। अपना रुपया लेने ग्राहकों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसके बाद भी राशि नहीं मिली तो अब इन्होंने पुलिस की शरण ली हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू करने की बात कही है। बैंक के जमादार ग्राहकों ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया दिन-रात मेहनत कर राशि प्रतिदिन बैंक से आने वाले कर्मचारी को जमा की जाती थी। आवश्यकता पड़ने पर वह राशि हमें बैंक से लौटाई जाती थी लेकिन पिछले कई समय से जमा राशि बैंक में लेने जा रहे हैं तो यहां अकसर ताला लगा मिलता है। बैंक अध्यक्ष राजेंद्र जैन से भी मिले, लेकिन हर बार बहाना बनाकर केवल आश्वासन दिया जाता है। राशि नहीं दी जा रही है।

1.40 लाख जमा, बैंककर्मी बोलते हैं- 15 हजार ले लो

पीड़ित राजू वर्मा ने बताया बैंक से 84 हजार रुपए की राशि लेनी है। बैंक में जाओ तो वह बंद मिलती है। अध्यक्ष जैन के पास जाओ तो वह बार तारीख देते रहते हैं। राजू ने पुलिस को शिकायत कर राशि दिलाने की मांग की है। सपना वर्मा ने बताया वह सब्जी बेचने का काम करती है। उसकी दुकान से बैंक का कर्मचारी रोजाना आकर राशि ले जाता था। बैंक में करीब 1 लाख 40 हजार रुपए जमा किए थे। अब राशि वापस लेने जा रहे हैं तो बैंक पर ताला लगा मिलता है। बार-बार बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। बैंक के लोग अब बोलते हैं- 15 हजार रुपए ले लो। बैंक से राशि वापस दिलाई जाए। 1998 में शुरु हुई श्री निमाड़ श्वेतांबर जैन क्रेडिट को आपरेटिव सोसायटी लिमिटेड बैंक शहर में जैन बैंक के नाम से प्रसिद्ध हैं। बैंक में अधिकांश सदस्य जैन परिवार से हैं। राजेंद्र जैन अध्यक्ष है। संचालक मंडल में 10 सदस्य व 150 से अधिक सामान्य सदस्य हैं।

बैंक व संचालक द्वारा राशि नहीं देने को लेकर शिकायत मिली हैं। मामले में संबंधितों के खिलाफ जांच की जा रही है। 

- निर्मल श्रीवास, थाना प्रभारी बड़वाह

बैंक द्वारा बांटे गए कुछ बड़े लोन न्यायालय में विचाराधीन हैं। इसके अलावा कोरोना के बाद से वसूली में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द राशि वसूलकर लोगों को उनकी राशि वापस कर दी जाए। बैंक में ताला लगने जैसी बात नहीं हैं। बैंक के पुराने कर्मचारी कुछ कारणों से छुट्टी पर हैं। इसके चलते फिलहाल ताला लगा हुआ हैं। 

- राजेंद्र जैन, अध्यक्ष श्री निमाड़ श्वेतांबर जैन क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, बड़वाह

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...