खंडवा (निप्र) - जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में एक दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने इस हादसे पर दुख जताया है। यह पूरी घटना रोशनी गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक दर्जन से अधिक लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर सारीडाला गांव से एक गमी के कार्यक्रम से रोशनी जा रहे थे। इस दौरान सेमलिया फाटे पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलटी खा गई। जिसके बाद सड़क पर चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा की ट्रैक्टर ट्राली में 15 से ज्यादा लोग सवार थे। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना रोशनी चौकी पुलिस को दी। इसके बाद रोशनी चौकी पुलिस तीन एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायलों को खंडवा जिला अस्पताल में ले जाया गया है। वहीं मामूली चोट वालों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment