इछावर/सीहोर (निप्र) - मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के इछावर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां श्मशान घाट में मुर्दों की जगह बाइक का अंतिम संस्कार कर दिया। यह खबर जैसी ही क्षेत्र में फैली लोग देखने के लिए श्मशान घाट पहुंच गए। वहीं मोटरसाइकिल का दाह संस्कार अब चर्चा का विषय बना हुआ है। यह पूरा मामला इछावर के दिवाडिया रोड स्थित श्मसान घाट का है। जहां पर मुर्दों को जलाया जाता है, लेकिन गुरुवार की सुबह श्मशान घाट में लोगों को एक अजीबो गरीब मंजर दिखाई दिया। दरअसल, अज्ञात व्यक्तियों ने श्मशान में खड़ी एक बाइक पर लकड़ी कंडे लगाकर उसमें आग लगा दी। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस घटना की जानकारी जैसे ही इलाके में फैली लोग बड़ी संख्या में श्मशान घाट पहुंचे। यह मोटरसाइकिल किसकी थी, गाड़ी में आग किसने और क्यों लगाई ? फिलहाल इसका कारण अज्ञात है। वहीं श्मशान घाट में बाइक के दाह संस्कार की घटना पूरे जिले समेत प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment