खरगोन (ब्यूरो) - जिले में स्थानीय जल उपभोक्ता समिति के चुनाव के बाद दो समूहों के बीच झड़प में 14 लोग घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में 14 लोगों को गंभीर चोट आई हैं। इस मामले पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, स्थिति नियंत्रण में है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार रात को भीकनगांव थाना क्षेत्र के खजुआ गांव में जल उपभोक्ता समिति के विजय जुलूस के दौरान हुई। इस समिति की काम नहरों और सिंचाई के रख-रखाव और निगरानी करना है। इन चुनावों को लेकर ही दो गुटों में काफी ज्यादा झड़प हो गई। इस घटना में दो पक्षों के 14 लोगों को गंभीर चोटें आई है। चुनाव हारने वाले लोगों के समर्थकों के घरों के सामने से विजय जुलूस गुजरने पर विवाद शुरू हो गया। विवाद के कारण एक ही समुदाय के दो समूहों के बीच झड़प हो गई। उन्होंने बताया कि एक समूह के नौ और दूसरे पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है और प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस घटना में 10 से ज्यादा लोगों को गंभीर चोट लगी है। लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment