भोपाल (ब्यूरो) - मध्यप्रदेश में बच्चों और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को लेकर सत्याग्रह किया जाएगा। कांग्रेस नेता 25 घंटे के सत्याग्रह पर बैठेंगे। सत्याग्रह राजधानी भोपाल स्थित रोशनपुरा चौराहा पर होगा। 08 अक्टूबर को कांग्रेस की बेटी बचाओ अभियान के तहत सत्याग्रह होगा। मामले को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि- बढ़ते अपराधों को लेकर सरकार को जगाने का काम कांग्रेस करेगी।गांधीवादी तरीके से सरकार का ध्यान आकर्षण कराएंगे और विरोध दर्ज कराएंगे। बीते एक माह में बच्चियों और युवतियों के साथ बलात्कार, हत्या जैसे जघन्य अपराध होने का रिकार्ड तोड़ा है। कांग्रेस नवरात्रि के पर्व पर सरकार को जगाने का काम करेगी। सत्याग्रह के दौरान कन्या पूजन भी होगा। कन्या पूजन के साथ सरकार को इनकी रक्षा की जिम्मेदारी कांग्रेस याद दिलाएगी। सत्याग्रह में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कांग्रेस सरकार में महिला संरक्षण के लिए अंबर ऐप बनाया था। बच्चियों से लेकर महिला सुरक्षा को लेकर सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment