Skip to main content

सर्व पितृ अमावस्या पर अलग-अलग हादसों में डूबने से 8 की मौत



भोपाल (ब्यूरो) - प्रदेश में बुधवार को हुई चार अलग-अलग घटनाओं में आठ लोगों की डूबने से मौत हो गई। इनमें से ज्यादातर घटनाएं तब हुईं जब पीड़ित सर्व पितृ अमावस्या के मौके पर पूजा-पाठ के दौरान नदी में डुबकी लगा रहे थे। आठ में से खरगोन जिले में तीन, ओंकारेश्वर में दो, मुरैना में दो और शाजापुर में एक व्यक्ति की मौत हुई। मृतकों में 3 नाबालिग लड़कियां व दो महिलाएं शामिल हैं। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) अर्चना रावत ने बताया कि खरगोन जिले में बलवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरल नदी में दो बहनों समेत तीन लड़कियां डूब गईं, जबकि एक अन्य लड़की को बचा लिया गया। सभी लड़कियां एक समूह के साथ धार्मिक अनुष्ठान करने नदी पर गई थीं। इसी दौरान उनमें से एक लड़की फिसलकर पानी में जा गिरी, जिसके बाद तीन अन्य लड़कियों ने उसे बचाने की कोशिश की। रावत ने बताया कि मृतकों की पहचान बहनों अंशिका (10) और मीनाक्षी (12) तथा करिश्मा (14) के रूप में हुई है।

उधर खंडवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने बताया कि खंडवा जिले में रेणु पाटीदार (40) और निहारिका पाटीदार (18) नाम की दो महिलाएं, जो आपस में रिश्तेदार थीं, सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर ओंकारेश्वर के समीप ग्राम बिल्लोरा में नर्मदा नदी में स्नान करते समय डूब गईं। समाचार लिखे जाने तक युवती की  तलाश जारी थी।

वहीँ शाजापुर जिले के पुलिस अधिकारी मनोहर सिंह ने बताया कि में जिले में सर्व पितृ अमावस्या के अवसर पर पार्वती और अजनाला नदियों के संगम पर स्नान कर रहा 30 साल का शख्स डूब गया, जबकि उसका 19 साल का भतीजा लापता हो गया। मृतक की पहचान कृपाल सिंह मेवाड़ा के रूप में हुई। अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के कर्मचारियों ने मृतक के भतीजे निर्मल मेवाड़ा को खोजने के लिए अभियान शुरू किया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक उसका पता नहीं चला था।

मुरैना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद ठाकुर ने बताया कि मुरैना जिले में राहुल कुशवाह (18) और उसका भाई मेघ सिंह (15) सुबह करीब 11 बजे कैलारस थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में कुंवारी नदी में डूब गए। अधिकारी ने बताया कि लड़के अपने पिता के साथ सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर अनुष्ठान करने के लिए नदी पर गए थे।  


Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...